Site icon News OnRoll

18 वे प्रवासी भारतीय दिवस : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है “

18वें प्रवासी भारतीय दिवस 2025 18th BPD 2025

18वें प्रवासी भारतीय दिवस 2025 18th BPD 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने आज 18 वे प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन भुवनेश्वर में किया उन्होंने इसकी शुरुवात प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर  किया I प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की सफलता आज पूरी दुनिया देख रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि इस साल प्रवासी भारतीय दिवस 2025 की थीम (Pravasi Bharatiya Divas 2025 Theme ) ‘विकसित भारत के लिए प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। उन्होंने संबोधन के दौरान प्रवासी भारतीय से भारत को प्रमोट करने की अपील की।

केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा राज्य सरकार के सहयोग से 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भारत दुनिया की कुशल प्रतिभा की मांग को पूरा करेगा। भारत दुनिया की कुशल प्रतिभा की मांग को पूरा करने की क्षमता रखता है। अब हमेशा भारत दुनिया की सबसे युवा और कुशल आबादी वाला देश बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने अपनी अर्थव्यवस्था के बारे में बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 10वें नंबर से हम 5वीं अर्थव्यवस्था बने हैं और बहुत जल्द हम पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। भारत का डिजिटल के क्षेत्र में विकास प्रशंसनीय है। आप अगली बार आएं तो मेड इन इंडिया जहाज में बैठकर आएं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जहां भी रहते हैं, वहां के साथ-साथ भारत के विकास में भी योगदान दे रहे हैं, परन्तु इसमें और अधिक गति देने की जरूरत है। विकसित भारत बनाने की दिशा में आप लोगों का सबसे बड़ा योगदान रहने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और भगवान लिंगराज की धरती पर पूरी दुनिया से आए अपने प्रवासी भाई बहनों का मैं स्वागत करता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री ने स्वागत गान टीम को बधाई दी और कहा कि यह स्वागत गान दुनिया में जहां भी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम हों, वहां बजाया जाए।

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के बारे में बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है, यह मौका बार-बार नहीं मिलता, वहां जरूर होकर आएं। 1947 में भारत को आजादी मिली इसमें हमारे प्रवासियों का भी बड़ा योगदान रहा है। अब हमारा टारगेट 2047 में भारत को विकसित देश बनाना है।भारत के विकास में आप अपना योगदान दे रहे हैं। हमारा प्रयास इसमें गति देने की है।

 

आपका हर प्रयास भारत को मजबूत करेगा, भारत के विकास यात्रा में मदद करेगा।दुनिया में भारत को मेट्रो शहर तक ही जाना पहचाना जाता है। परन्तु भारत का बड़ा हिस्सा टू टियर, थ्री टियर शहरों के साथ गांव में है।वहां बड़े बड़े हेरिटेज हैं। इससे दुनिया को हमें कनेक्ट करना है। आप अपने बच्चों को वहां ले जाएं। अगली बार जब आप भारत आएं तो कम से कम पांच मित्रों को लेकर आएं।

आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा दें, वहां नहीं मिल रही है तो आन लाइन आर्डर करें। इससे भारत के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान होगा। अभी कुछ दिन पहले मैं गयान गया था।

 

वहां के राष्ट्रपति के साथ एक पेड़ अपने मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप जहां भी हैं, वहां एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। आप जाएं तो विकसित भारत के सपने को लेकर जाएं।

Exit mobile version